फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The body of a young man, missing for two days, was found in the Ram Nagar canal.

Mainpuri News: दो दिन से लापता युवक का शव राम नगर नहर में मिला

Mon, 03 Aug 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man, missing for two days, was found in the Ram Nagar canal.
मैनपुरी/कुसमरा। सदर कोतवाली क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुए 25 वर्षीय युवक राम लखन कश्यप का शव सोमवार सुबह किशनी क्षेत्र स्थित रामनगर नहर में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन का कहना है कि पैर फिसलने के कारण यह हादसा हुआ है, जबकि पुलिस को पहले नहर में कूदने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र स्थित राम नगर नहर में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता नजर आया। तत्काल ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इस बीच सदर कोतवाली क्षेत्र से लापता हुए एक युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने शव की पहचान 25 वर्षीय राम लखन कश्यप निवासी शिव नगर काॅलोनी रामलीला मैदान के रूप में की। मृतक के भाई अजय ने बताया कि राम लखन मंडी में पल्लेदारी का कार्य करते थे। शनिवार सुबह वह मंडी जाने की बात कह कर निकले थे। जिसके बाद से ही घर वापस नहीं लौटे, रविवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नहर में गिरने की आशंका के चलते तलाश कर रहे थे। भाई ने आशंका जताई कि संभवत: पैर फिसलने की वजह से हादसा हुआ होगा। हालांकि कोतवाली पुलिस को सिंहपुर नहर में युवक के कूदने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से पुलिस तलाश कर रही थी। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed