फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   "The benefits of the government's plans to get the characters'

‘पात्रों को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ’

Wed, 16 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 16 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
"The benefits of the government's plans to get the characters'
समाजवादी विकास दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के सभी ब्लाकों में बुधवार को समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। इसमें प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। पात्रों को योजना के लाभ के लिए प्रेरित किया गया। ब्लाक सदर, बरनाहल और करहल में प्रमुख सचिव वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर ने जानकारियां दीं।
विज्ञापन

बुधवार को तीनों विकास खंडों में पहुंचकर प्रमुख सचिव वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर वीरेश कुमार ने कहा कि सरकार की कई योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी देश, प्रदेश का विकास तब तक नहीं हो सकता जब तक वहां की महिला शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होंगी। इसी सोच के चलते प्रदेश के मुखिया ने सभी योजनाओं में महिलाओं की भागीदार पर विशेष जोर दिया है। विश्व की सबसे बड़ी पेंशन योजना स्विटजरलैंड के बाद उत्तर प्रदेश में लागू हुई। यह योजना पूर्ण रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित की गई है।
विज्ञापन

सदस्य विधान परिषद अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चार वर्षों में प्रदेश के साथ-साथ जनपद का सर्वांगीण विकास किया है। डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के दूरदर्शी विजन के कारण ही प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। गरीब, असहाय, निर्धन, मजदूर, किसान आदि के हित की प्रदेश में कई योजनाएं चल रही हैं। जिसका लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी योजना से लाभांवित हुआ है। एसपी हिमांशु कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने कानून व्यवस्था पर विशेष बल दिया है। घिरोर में विधायक सोबरन सिंह यादव जिला पंचायत प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप, ब्लाक प्रमुख सरिता यादव, अनिल कुमार गुप्ता, आफाक नियाजी, डाक्टर विवेक कुमार पाल, सतीश मधुप आदि ने जानकारियां दीं। इसी के साथ ही जिले के सभी नौ विकास खंडों में समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। जिसमें जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने दी जानकारी
समाजवादी विकास दिवस पर सीडीओ दीपक मीणा नेजागीर, किशनी पहुंचकर कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान लाभार्थियों, ग्राम प्रधानों, प्रतिनिधियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने सबके कल्याण की योजनायें संचालित की हैं। ताकि प्रदेश का व्यक्ति विकास की मुख्य धारा से जुड़े और प्रदेश का सर्वागीण विकास हो सके। इस अवसर पर संबंधित खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed