{"_id":"6405dc1c58a5e95b1800e026","slug":"thakur-ji-dola-was-taken-out-amid-rain-of-colors-in-mainpuri-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2023: रंगों की बारिश के बीच निकला ठाकुर जी का डोला, उत्सव में डूबा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2023: रंगों की बारिश के बीच निकला ठाकुर जी का डोला, उत्सव में डूबा नगर
Mon, 06 Mar 2023 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Mar 2023 05:57 PM IST
सार
मैनपुरी में इन दिनों होली की धूम है। चहुंओर उत्सव का माहौल है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रसिद्ध दाउजी का डोला निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
दाउ जी का डोला निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रंगों की बारिश के बीच सोमवार को ठाकुर जी का डोला निकाला गया। चतुर्वेदी समाज के युवा और बुजुर्ग नाचते गाते डोला में शामिल हुए। दाऊजी मंदिर से शुरू हुआ डोला कृष्णा टाकीज के पास स्थित राधारानी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां ठाकुर जी को विराजमान किया गया।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर चतुर्वेदी समाज के युवा और बुजुर्ग दाऊजी मंदिर पहुंचे। मंदिर में होली गायन के बाद चतुर्वेदी समाज के लोगों ने ठाकुर जी के साथ जमकर होली खेली। मोहल्ला सोतियाना स्थित मंदिर से शुरू हुआ डोला मदार दरवाजा, लाल मठिया, चौथियाना, मिश्राना, कटरा, कटरा पुलिस चौकी, कृष्णा टाकीज होता हुआ राधारानी मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन
राधारानी मंदिर से लेकर सोतियाना के दाऊजी मंदिर पहुंचेंगे
होली वाले दिन चतुर्वेदी सामज के लोग इसी रास्ते से डोले को वापस लेकर राधारानी मंदिर से लेकर सोतियाना के दाऊजी मंदिर पहुंचेंगें। डोले में योगेश चतुर्वेदी, कुक्की चौबे, नीतेश चतुर्वेदी, गुड्डू चौबे, लाला चौबे, संजू चौबे, राकेश चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन