फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teachers should be adjusted only after taking their options

Mainpuri News: विकल्प लेकर ही शिक्षकों का किया जाए समायोजन

Thu, 01 Jan 2026 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 01 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Teachers should be adjusted only after taking their options
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को बीएसए से मुलाकात की। शिक्षक नेताओं ने बीएसए से कहा कि समायोजन प्रक्रिया में अनियमितताएं हैं, जिन्हें दूर किया जाए। शिक्षकों से विकल्प लेकर ही शिक्षकों के समायोजन का कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता से मिलने पहुंचे शिक्षक नेताओं ने एकल विद्यालयों के लिए चल रही समायोजन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। वार्ता के दौरान कहा कि समायोजन में शासनादेश का पूरा ख्याल रखा जाए। जूनियर स्तर पर विषय शिक्षकों का ध्यान रखते हुए ही समायोजन किया जाए। मांग की कि शिक्षकों से विकल्प लेने के बाद ही समायोजन की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बार-बार हो रहे समायोजन से स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात की स्थिति बिगड़ रही है। कई जनपद में जूनियर शिक्षक को समायोजित किया रहा है। बीएसए से मिलने वालों में जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, सत्यवीर सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन



61 शिक्षकों को मिला चयन वेतनमान

मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र के ब्लाॅक सुल्तानगंज के परिषदीय विद्यालयों के 61 शिक्षकों को नए साल में चयन वेतनमान मिलेगा। खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश यादव की देखरेख में बीआरसी पर तैनात मोहम्मद रफी, लोकेश प्रताप, अवनीश, शमशाद अहमद ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जिन शिक्षकों की दस साल की सेवा हो चुकी है। उनका चयन वेतनमान लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed