फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   teachers never retired

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है: बीएसए

Tue, 25 Apr 2017 11:37 PM IST
ब्ययूराो अमर उजाला
ब्ययूराो अमर उजाला Updated Tue, 25 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
teachers never retired
सेवानिवृत्त 126 शिक्षकों को गीता भेंटकर किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित एक मैरिजहोम में मंगलवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 126 शिक्षकों को गीता भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कोषाधिकारी और विशिष्ट अतिथि बीएसए ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कोषाधिकारी बृजेश शाक्य ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करना गौरव की बात है। संगठन इसके लिए बधाई का पात्र है। विशिष्ट अतिथि बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। बल्कि उसकी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को देश का भविष्य निर्माण के लिए गुजार देता है।  
विज्ञापन

जिलामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज में गुरु का स्थान सर्वोपरि है।  126 सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का गीता भेंटकर, माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में सतीश मधुप, बलराम श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, संजीव दुबे ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी मनींद्र कुमार, जेपी पाल, रामशंकर कुरील, सर्वेश यादव, अजीत निगम, अशोक यादव, प्रमोद यादव, धर्मेंद्र कुमार, हरगोविंद चौहान, सत्यप्रकाश्, महेश आर्य, वैभव यादव, अवलेंद्र यादव, ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed