{"_id":"642d51c753e240a4aa0c9d3e","slug":"teacher-profile-upload-system-running-on-u-dice-portal-in-mainpuri-will-be-closed-on-sixth-april-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: इस तारीख से बंद हो जाएगी शिक्षक प्रोफाइल अपलोड व्यवस्था, फीडिंग न होने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: इस तारीख से बंद हो जाएगी शिक्षक प्रोफाइल अपलोड व्यवस्था, फीडिंग न होने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार
Wed, 05 Apr 2023 04:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:17 PM IST
सार
मैनपुरी में यू डाइस पोर्टल पर चल रही शिक्षक प्रोफाइल अपलोड करने की व्यवस्था छह अप्रैल को बंद हो जाएगी। DIOS ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते शिक्षकों का प्रोफाइल अपलोड करा दें। वेबसाइट बंद होने के बाद सभी लोग स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यू डाइस पोर्टल पर चल रही शिक्षक प्रोफाइल अपलोड व्यवस्था छह अप्रैल को बंद होने जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते शिक्षकों का प्रोफाइल अपलोड करा दें। अन्यथा की स्थिति में वेबसाइट बंद होने पर वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
DIOS मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले छह महीन से यू डाइस पोर्टल पर शिक्षकों के प्रोफाइल अपलोड करने का कार्य चल रहा है। विभाग ने यह मानते हुए कि अब तक सभी कॉलेजों के प्रधानाचायों का प्रोफाइल डाटा अपलोड हो चुका होगा। छह अप्रैल से वेबसाइट को बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में जिले के सभी प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी होगी कि यदि किसी के यहां किसी शिक्षक का प्रोफाइल डाटा यू डाइस पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है तो वह आज ही करा दे।

विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की होगी कार्रवाई
DIOS ने जिले के प्रधानाचार्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते किसी कॉलेज में शिक्षक का डाटा अपलोड नहीं किया जाता है तो वहां संबंधित शिक्षक की संख्या शून्य मानते हुए विभाग कार्रवाई करेगा। इसके लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। यदि किसी कॉलेज ने एक भी शिक्षक का प्रोफाइल डाटा अपलोड नहीं है तो उस कॉलेज में शिक्षकों की संख्या शून्य मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में संबंधित विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन