फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teacher mercilessly thrashes girl student for not bringing barfi in Mainpuri

बर्फी के लिए टीचर का टॉर्चर: आधा किलो का डिब्बा देख चढ़ा पारा, अनाथ को पीट-पीटकर किया बेहोश, फिर दी ये धमकी

Thu, 29 Dec 2022 08:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 08:45 PM IST
सार

बेवर कस्बा के पुरैया में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा एक इंटर कॉलेज संचालित हो रहा है। यहां एक प्राइवेट शिक्षिका अध्यापन कार्य कर रही है। आरोप है कि वह अक्सर बच्चों को प्रताड़ित करती रहती है। बीते माह 21 नवंबर को कक्षा 9 में पढ़ने वाली चनेपुर गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा को भी इस शिक्षिका ने बुरी तरह पीटा।

 

विज्ञापन
Teacher mercilessly thrashes girl student for not bringing barfi in Mainpuri
क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेवर थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में बर्फी न लाने पर शिक्षिका ने छात्रा की पिटाई कर दी। इससे छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद शिक्षिका उसे वहीं छोड़कर कक्षा के बाहर चली गई। घटना के बाद छात्रा इतनी डर गई कि उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। मामले में प्रधानाचार्य ने पुराना मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। 

विज्ञापन


घटना करीब एक महीने पहले की है। कस्बा के पुरैया में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा एक इंटर कॉलेज संचालित हो रहा है। यहां एक प्राइवेट शिक्षिका अध्यापन कार्य कर रही है। आरोप है कि वह अक्सर बच्चों को प्रताड़ित करती रहती है। बीते माह 21 नवंबर को कक्षा 9 में पढ़ने वाली चनेपुर गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा को भी इस शिक्षिका ने बुरी तरह पीटा। कारण सिर्फ इतना था कि कुछ दिन पहले उन्होंने प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए घर से बर्फी बनाकर लाने को कहा था। अधिक बर्फी लाने पर अधिक नंबर देने की बात भी कही थी। 
विज्ञापन


छात्रा के माता-पिता का स्वर्गवास हो गया है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इससे वह सिर्फ आधा किलो बर्फी ही ला सकी थी। इसी पर छात्रा को अन्य छात्रों के सामने अपमानित किया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बुरी तरह से पीटा। छात्रा के बेहोश हो जाने के बाद शिक्षिका कमरे से बाहर निकल गई। साथी छात्रों ने हाथ पैर सहलाया, इसके बाद उसे होश आया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छुटटी होने पर शिक्षिका ने सभी छात्रों से कहा कि अगर किसी ने इस घटना का जिक्र किया तो परीक्षा में फेल कर देगी। छात्रा भी डर गई और किसी से कुछ नहीं कहा। हालांकि वह इतनी डर गई कि उसने स्कूल जाने को कहा। एक महीने से वह स्कूल नहीं गई। इस पर छात्रा की मौसी ने उससे कारण पूछा तो छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना के बारे में अन्य छात्रों से भी जानकारी ली गई। 

इसके बाद मामला थाना पहुंचा। शिकायत के आधार पर जांच नवीगंज चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। पीड़िता की मौसी का कहना है कि वह कानूनी कार्रवाई जारी रखेंगी। चौकी इंचार्ज नवीगंज जितेंद्र तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। छात्रा ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। प्रैक्टिकल के दौरान गलती होने पर शिक्षिका ने डांट लगाई थी। इससे छात्रा नाराज थी और स्कूल नहीं जा रही थी। शुक्रवार से छात्रा स्कूल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed