{"_id":"9b38784b51a52901660a3ff5a2e6786f","slug":"suicide-by-a-man-in-mainpuri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी में रह रहे एक युवक ने गांव के बाहर खजूर के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिश्तेदारों और परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी बाबूराम (42) थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम लहरा में पिछले 15 वर्ष से रह रहा था। लहरा में बाबूराम के साढ़ू सरनाम सिंह रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बाबूराम ने लहरा में अपना अलग मकान बना लिया। वहां वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर वह घर से चला गया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गए तो बाग में बाबूराम का शव खजूर के पेड़ पर झूलता मिला।
परिवारीजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि भले ही बाबूराम ने आत्महत्या की थी लेकिन पुलिस को जानकारी दी जानी चाहिए थी। वह इसकी जांच कराएंगे। मामला कुछ और निकला तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।