फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Statement of wife after obscene video of Mainpuri BJP leader son went viral

भाजपा नेत्री का अय्याश बेटा: पत्नी ने सुनाई शैम्पू-टीवी से लेकर AC की कहानी, बोली- मुझे दिखाता था अपनी 'फिल्म'

Sat, 31 May 2025 05:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 May 2025 05:48 PM IST
सार

महिला ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि मेरी सास, ससुर और मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं मुझे भूखा प्यासा रखते हैं। बीते 15 दिन से मुझे खाना तक नहीं दिया। कमरे में बंद रखते हैं।

विज्ञापन
Statement of wife after obscene video of Mainpuri BJP leader son went viral
अय्यास पति की पत्नी ने सुनाई दांस्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मैनपुरी की भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं। इस पर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। वहीं पार्टी ने अभी इस पर चुप्पी साध रखी है। इन सबके बीच अब नेत्री की बहू और बेटे की पत्नी का भी वीडियो सामने आया है। इसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उसने अपने पति पर मारपीट करने और सिगरेट से दागता था। मुझे घर में कैद रखा जाता था। 

विज्ञापन

15 दिन से मुझे खाना नहीं दिया
महिला ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि मेरी सास, ससुर और मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं मुझे भूखा प्यासा रखते हैं। बीते 15 दिन से मुझे खाना तक नहीं दिया। कमरे में बंद रखते हैं। वो कहीं भी जाते हैं तो मुझे लॉक करके जाते हैं। यहां तक कि अपने बाल साफ करने के लिए मुझे एक शैम्पू भी मांगना पड़ता है। न मुझे टीवी चलाने देते हैं न ही कुछ इस्तेमाल करने देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल तक मैं सब सहती रही
महिला ने आगे कहा कि पूरा घर इस गर्मी में एसी में सोता है और मुझे ऊपर कमरे में मुझे जमीन पर सुलाया जाता है, जहां छत पर सिर्फ एक पंखा लगा है। मुझे कहा जाता है कि तेरे घर से कुछ नहीं आया है तुझे यहां रहने का अधिकार नहीं है। महिला ने कहा कि मुझे तीन साल से प्रताड़ित किया जा रहा है, मुझे लगा धीरे-धीरे ये कम हो जाएगा लेकिन ये बढ़ता ही जा रहा है। यहां तक कि अब तो मेरे पति दूसरी महिलाओं के साथ चक्कर चला रहे हैं। शादी से पहले मुझे नहीं बताया गया था कि इनका अफेयर चलता है। मेरे पति मुझे अपनी अश्लील वीडियो दिखाते हैं। कहते हैं देख और अब तू बुला अपने घर वालों को। तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।  

विज्ञापन

सपा मुखिया ने साधा भाजपा पर निशाना
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा- 'भाजपा में कोई है?' अखिलेश ने लिखा कि 'भाजपाइयों और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से '130 वीडियो' का महाभंडाफोड़ हुआ है। यह कांड भाजपाइयों के ही कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। यह खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है। इसलिए, इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।'

इतना ही नहीं सपा मुखिया ने आगे लिखा कि 'यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के साये से भी दूर हटकर चलेंगी। महिला विंग में तो सन्नाटा ही छा जाएगा। वो अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा से दूर ही रहेंगी। उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।' 

भाजपा के नारे 'पार्टी विद ए डिफरेंस' पर तंज कसते हुए कहा कि अब पता चला भाजपा किस मामले में 'डिफरेंट' हैं। इस मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। कोई मुकाबला करना भी नहीं चाहेगा। ऐसे मामलों की महारत और काबिलियत भाजपा को ही मुबारक हो।  

अलग-अलग होटल में बनाए गए 130 वीडियो
वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं। जबकि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है। महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है।

भाजपा नेत्री के बेटे का पत्नी से चल रहा है विवाद
भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से करीब चार साल से उसकी इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पति के सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था। मगर, मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफा दफा कर दिया था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाकर मानसिक प्रताड़ित करता था।

आखिर 130 वीडियो कैसे हुए वायरल
इस मामले में सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए। इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं। इसे लेकर लोगों में चर्चाएं हैं।

भाजपा ने साधी चुप्पी, विपक्ष ने लिए आड़े हाथों
इस मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है। वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कहा है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी है। मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed