फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   State laws, wilderness prevails: Rajesh Divakar

प्रदेश में कानून नहीं, जंगलराज कायम: राजेश दिवाकर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
State laws, wilderness prevails: Rajesh Divakar
 व्यापारियों और भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने का आरोप लगाकर शनिवार को भाजपा की पांच सदस्यीय टीम जांच करने मैनपुरी पहुंची। टीम के पदाधिकारियों ने पहले घिरोर में पीड़ितों से मुलाकात की, फिर मैनपुरी में मृतक सराफ अरुण वर्मा के परिवारीजनों से बातचीत की। टीम ने दोनों जगहों से मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पर कानून का नहीं सिर्फ जंगलराज है। पुलिस सत्ता के दबाव में निर्दोषों को फंसाने में लगी है। इसकी रिपोर्ट तैयार करके प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को सौंपेंगे। भाजपा सांसद हाथरस राजेश दिवाकर ने कहा कि जिले की पुलिस पूरी तरह से सपा के दबाव में निर्दोषों को फंसाने में लगी है। प्रदेश में पुलिस इंडियन पैनल कोड नहीं बल्कि समाजवादी पैनल कोड के तहत कार्रवाई कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्वार दुबे ने कहा कि घिरोर में अराजक तत्व एक परिवार को लगातार परेशान कर मारपीट करते थे। इस पर महिलाओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया, तो पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। घिरोर में चौकी इंचार्ज को आरोपियों ने पीटा। इसके बाद भी सत्ता के दबाव में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार राय ने कहा कि जिले में पुलिस निर्दोषों पर तो कार्रवाई कर रही है लेकिन दोषियों के विरुद्ध एक्शन लेने से डर रही है। लुटेरे और हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। बेवर में व्यवसायी सुनील भारद्वाज की हत्या के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं मैनपुरी में सराफ अरुण वर्मा की लूट के बाद बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना के बाद बवाल हुआ था। इस मामले में भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। इन मामलों की समिति अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से मिलकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और जिले बनी अराजक स्थिति के बारे में अवगत कराएगी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, उमानाथ सिंह, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, रामनरेश अग्निहोत्री, सुबोध यादव, प्रदीप चौहान, धीरू राठौर, वैभव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed