{"_id":"6980f3c91246372b380faa69","slug":"stadium-team-became-champion-by-defeating-chandpur-in-the-final-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-153353-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फाइनल में चांदपुर को हराकर स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फाइनल में चांदपुर को हराकर स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन
Tue, 03 Feb 2026 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15 स्टेडियम के खिलाड़ियों को विजेता कप प्रदान करते मुख्य अतिथि। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव जसवंतपुर में आयोजित अवधेश यादव स्मृति दो दिवसीय वालीबाॅल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में चांदपुर की टीम को हराकर स्टेडियम की टीम चैंपियन बनी है। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।
बेहतरीन प्रदर्शन के साथ स्टेडियम और चांदपुर की टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान बनाया था। फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। मैच की शुरुआत के साथ ही दर्शकों की निगाहें हर सर्विस और हर पॉइंट पर टिकी थीं। दोनों टीमों ने पूरे दमखम के साथ खेल दिखाया। कड़े संघर्ष और शानदार खेल के दम पर स्टेडियम की टीम ने चांदपुर की टीम को हराकर चैंपियन बनी है। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रिंकू यादव ने विजेता टीम को विजेता कप और 11 हजार तथा उपविजेता टीम को उपविजेता कप और पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान प्रवीन यादव, दीपू, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।