{"_id":"e3bc1593cde765275dddc59c3c9eaddf","slug":"sporadic-violence-between-the-63-69-percent-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट हिंसा के बीच 63.69 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट हिंसा के बीच 63.69 फीसदी मतदान
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में विकास खंड घिरोर, बरनाहल में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान दोनों ही ब्लाकों में फायरिंग से लेकर बूथ कैप्चरिंग और मतपत्र लेकर भागने की घटनाएं हुई। बरनाहल के त्रिलोकपुर और नवाटेड़ा व घिरोर में नगला भारा में एक से डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा। विकास खंड बरनाहल 64.08 प्रतिशत एवं विकास खंड घिरोर में 63.25 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार कुल 63.69 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं विकास खंड बेवर के ग्राम रायपुर में पुनर्मतदान के दौरान 46.40 प्रतिशत मत पड़े।
गुरुवार को मतदान सुबह धीमी गति से शुरू हुआ। सुबह लगभग नौ बजे घिरोर की ग्राम सभा विधूना के मजरा नगला भारा में वार्ड 63 से प्रत्याशी बर्फ सिंह और सुधीर यादव के समर्थकों को बीच जमकर फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। दोनों लोग देर शाम तक थाने में बैठे हुए थे।
दोपहर लगभग दो बजे सूचना मिली कि जिला पंचायत के वार्ड 22 के प्रत्याशी बिल्लू यादव ग्राम नवाटेड़ा के बूथ नंबर 62, 63 पर कैप्चरिंग कर रहे हैं। इस पर बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। लोगों के अनुसार वहां पर लगभग डेढ़ घंटे तक बिल्लू यादव ने बूथ कैप्चर किए रखा। फोर्स के आने पर वह वहां से समर्थकों के साथ निकल गए। तब कहीं जाकर मतदान प्रक्रिया पुन: आरंभ हुई। इसके बाद लगभग तीन बजे जिला पंचायत के वार्ड 22 में ही आने वाले त्रिलोकपुर में कुछ लोग 30 मतपत्र लेकर भाग गए। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक थाना करहल में इस मामले में मतपत्रों की जांच चल रही थी। जो मतपत्र गायब हुए है उन्हें निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं जिलाधिकारी चंद्र पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान कार्मिकों के साथ सभी सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट , पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।