फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Speeding Roadways Bus Runs Over 16-Year-Old Cyclist in Mainpuri

Mainpuri: रोडवेज बस ने रौंद दिया साइकिल सवार किशोर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 06 Nov 2025 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Nov 2025 01:17 PM IST
सार

मैनपुरी में रोडवेज बस ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Speeding Roadways Bus Runs Over 16-Year-Old Cyclist in Mainpuri
रोडवेज बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर कस्बा बाजार में खरीदारी करने आए फिरोजाबाद के गांव नगला हाल निवासी रचित (16) की बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया और मृतक के परिजन को सूचना दी। पुलिस ने टक्कर मारने वाली मैनपुरी डिपो की बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव नगला हाल निवासी रचित उर्फ धर्मवीर बृहस्पतिवार को साथी प्रांशू के साथ साइकिल से कस्बा बाजार खरीदारी के लिए आया था। जसराना तिराहे से नहर की ओर जाते समय मैनपुरी की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में रचित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


साथी प्रांशू को मामूली चोट लगी, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ को हटाने के बाद मैनपुरी डिपो के बस चालक देवेंद्र निवासी नगला भवानी घिरोर को थाने ले गई, किशोर को शव मोर्चरी भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने के लिए दुकान में घुसा चालक
जसराना तिराहा के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर किशोर की मौत के बाद लोग आक्रोशित थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए चालक ने छिपते हुए एक दुकान में शरण ली। गांव के कुछ लाेगों ने चालक का सहयोग किया, पुलिस के मौके पर आने के बाद चालक को सुपुर्दगी में दिया गया।


इकलौता पुत्र था रचित
रोडवेज बस से हुए हादसे में जान गंवाने वाला रचित इकलौता पुत्र था। वह 7वीं कक्षा का छात्र था, वह नई साइकिल खरीद कर लाया था। बृहस्पतिवार को उसी साइकिल को लेकर कस्बा घिरोर बाजार आया था। हादसे ने घर का इकलौता चिराग बुझा दिया है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed