फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP Student Wing activists detained at the station.

Mainpuri News: स्टेशन से हिरासत में लिए गए सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता

Sun, 19 Jul 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
SP Student Wing activists detained at the station.
फोटो 14 मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे कार्यकर्ता। संवाद
मैनपुरी। नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से अनशन किया जा रहा है। रविवार को प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किया गया। रेलवे स्टेशन और समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर कानपुर से चलकर आनंद बिहार जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन से समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली जाने के लिए मैनपुरी स्टेशन पहुंचे। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को हुई, बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को ट्रेन में सवार होने से पहले ही रोक लिया गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे जाने से रोक दिया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर पुलिस निगरानी में रखा गया ताकि वे दिल्ली के लिए रवाना न हो सकें।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली जाते समय पुलिस ने स्टेशन से 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और हाउस अरेस्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार भी छीना जा रहा है। इस दौरान जिला महासचिव शशांक चतुर्वेदी, जिला सचिव कौशल यादव, नगर अध्यक्ष शिवम यादव, अभिषेक यादव, अनुज यादव, निशांत यादव, गौरव यादव आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
छात्र सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने से युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 20 जुलाई तक इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो समाजवादी छात्र सभा मैनपुरी में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

----
सपा कार्यालय पर तैनात रही पुलिस
रविवार को दिनभर पुलिस को आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय के बाहर देखा गया। सुबह से ही पुलिस की एक गाड़ी में कई जवान सपा कार्यालय पहुंच गए। पुलिस नेताओं की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस बल की तैनाती आम दिनों की अपेक्षा अधिक रही।

फोटो 14 मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे कार्यकर्ता। संवाद

फोटो 14 मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed