{"_id":"66fe067f60cb9d7da801e676","slug":"sp-general-secretary-ram-gopal-yadav-reached-mainpuri-said-sp-will-make-record-in-by-election-too-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव रामगोपाल यादव, बोले- उपचुनाव में भी सपा ही बनाएगी रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव रामगोपाल यादव, बोले- उपचुनाव में भी सपा ही बनाएगी रिकार्ड
Thu, 03 Oct 2024 08:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Oct 2024 08:20 AM IST
सार
सपा महासचिव रामगोपाल यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतने का काम करती है। उपचुनाव में भी सपा ही रिकार्ड बनाएगी।
विज्ञापन
निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव साथ में शिवपाल सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार को मैनपुरी पहुंचे। आगरा रोड पर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दावा किया कि करहल उपचुनाव में भी सपा ही रिकार्ड बनाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपना बूथ मजबूत रखें। मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान कराएं। हमको भाजपा के साथ ही प्रशासन से भी लडऩा पड़ेगा। कार्यकर्ता निडर होकर काम करें। बिना भय और दबाव के बूथ पर सपा की नीतियां लोगों को बताएं। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतने का काम करती है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भी 10 सीटें बेईमानी से जीती हैं। करहल में कई मंत्री आकर वादे और दावे कर रहे हैं। करहल का मतदाता आज भी सपा के साथ है। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व मंत्री सुभाष यादव, डॉक्टर रामकुमार यादव, देवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन