फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP announced candidates on bodies including municipality For UP Nikay Chunav in Mainpuri

UP Nikay Chunav: मैनपुरी में सपा ने नगर पालिका सहित तीन निकायों में उतारे नए चेहरे, पांच पर फिर जताया भरोसा

Sun, 16 Apr 2023 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 08:09 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका सहित तीन निकायों में नए चेहरों पर दांव चला है। वहीं पांच नगर पंचायतों में दोबारा भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
SP announced candidates on bodies including municipality For UP Nikay Chunav in Mainpuri
अलग-अलग क्षेत्र से घोषित सपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका सहित निकायों में चेयरमैन पद के लिए नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। तीन पूर्व चेयरमैन सहित पांच नगर पंचायतों में पुराने चेहरों पर ही एक बार फिर भरोसा जताया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को नगर पालिका सहित आठ नगर पंचायतों के लिए चेयरमैन पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए आढ़तिया कमल वर्मा की पत्नी सुमन वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। नगर पंचायत बरनाहल में चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री मुंशीलाल की पौत्र वधू श्वेता पत्नी स्वतंत्र कुमार के साथ ही नगर पंचायत किशनी में चेयरमैन पद के लिए सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव की मां रामवती पत्नी छविनाथ को टिकट देकर सपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

अमृता गुप्ता को ही दोबारा बनाया गया प्रत्याशी 

समाजवादी पार्टी ने नगर पंचायत घिरोर में पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता तथा नगर पंचायत करहल में पूर्व चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम पर ही भरोसा जताया है। नगर पंचायत कुरावली में बीते चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी रवीकांत गुप्ता की पत्नी अमृता गुप्ता को ही दोबारा प्रत्याशी बनाया है। नगर पंचायत बेवर में कांग्रेस की टिकट पर पूर्व में चेयरमैन बने अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू दीक्षित को सपा ने टिकट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो निकायों को किया होल्ड

सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य समाजवादी पार्टी ने नगर पंचायत भोगांव और नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो दावेदारों की मजबूती और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर पार्टी विचार कर रही है। 

सभी कार्यकर्ता करेंगे समर्थन

नगर पंचायत भोगांव सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य तथा नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया पूर्व सदर विधायक राजू यादव का कार्यक्षेत्र है। टिकट को लेकर दावेदारों के बीच रस्साकशी चल रही है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची ही अंतिम है। सभी कार्यकर्ता इसका समर्थन करेंगे। दो नगर निकायों में भी जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed