फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP against government workers will be on picket-performance 18 Collectorate

सपा सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता 18 को कलक्ट्रेट पर करेंगे धरना-प्रदर्शन

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
SP against government workers will be on picket-performance 18 Collectorate
मैनपुरी/किशनी। बुधवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का कई जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए सरकार के खिलाफ 18 जनवरी को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सुल्तानगंज में भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक कर धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई। इस दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आलोक गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहिर की। किशनी के राम पैलेस में जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का सभासद आदेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि सपा एक लिमिटेड कंपनी की तरह है। इसका उदाहरण अभी हाल में ही हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव है। ये लोग अपने परिवार के ही लोगों का भला करने में लगे हैं। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि इस समय प्रदेश में हाहाकार मचा है। गुंडे सरकार पर हावी हैं। मैनपुरी में कई व्यापारियों के ऊपर हमले हो चुके हैं। सैफई परिवार में कोई सदस्य नहीं बचा जिसके पास लालबत्ती न हो। वहीं मोदी ने डेढ़ साल के कार्यकाल में दिखा दिया की भारत की दम क्या है। उन्होंने 18 जनवरी को कलक्ट्रेट में होने वाले धरना-प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर रमा तिवारी, रविंद्र भदौरिया, राजू गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, मुनींद्र सिंह, सोनू गुप्ता, रवि गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं अजीतगंज में आलोक गुप्ता के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर राधेश्याम मिश्रा, प्रभुदयाल दुबे, सुभाषचंद्र मिश्रा, सौरभ दुबे, शैलू चौहान, अशोक चौहान, शिवकुमार मिश्रा, राहुल दुबे, मुन्ना चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed