{"_id":"b9980f7711bcea76e9f5eaebce6d87df","slug":"sp-against-government-workers-will-be-on-picket-performance-18-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता 18 को कलक्ट्रेट पर करेंगे धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता 18 को कलक्ट्रेट पर करेंगे धरना-प्रदर्शन
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/किशनी। बुधवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का कई जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए सरकार के खिलाफ 18 जनवरी को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की।
सुल्तानगंज में भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक कर धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई। इस दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आलोक गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहिर की। किशनी के राम पैलेस में जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का सभासद आदेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि सपा एक लिमिटेड कंपनी की तरह है। इसका उदाहरण अभी हाल में ही हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव है। ये लोग अपने परिवार के ही लोगों का भला करने में लगे हैं। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि इस समय प्रदेश में हाहाकार मचा है। गुंडे सरकार पर हावी हैं। मैनपुरी में कई व्यापारियों के ऊपर हमले हो चुके हैं। सैफई परिवार में कोई सदस्य नहीं बचा जिसके पास लालबत्ती न हो। वहीं मोदी ने डेढ़ साल के कार्यकाल में दिखा दिया की भारत की दम क्या है। उन्होंने 18 जनवरी को कलक्ट्रेट में होने वाले धरना-प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर रमा तिवारी, रविंद्र भदौरिया, राजू गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, मुनींद्र सिंह, सोनू गुप्ता, रवि गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं अजीतगंज में आलोक गुप्ता के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर राधेश्याम मिश्रा, प्रभुदयाल दुबे, सुभाषचंद्र मिश्रा, सौरभ दुबे, शैलू चौहान, अशोक चौहान, शिवकुमार मिश्रा, राहुल दुबे, मुन्ना चौहान आदि मौजूद थे।