{"_id":"ab13cbabdfaf75850193789292131351","slug":"sonam-about-sanskrit-rima-won-the-gold-medal-in-hindi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम ने संस्कृत विषय में, रीमा ने हिंदी में जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनम ने संस्कृत विषय में, रीमा ने हिंदी में जीते स्वर्ण पदक
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। इसे सिद्ध किया है शहर की दो लड़कियों ने। एक ने जहां संस्कृत विषय में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वहीं दूसरी ने हिंदी विषय में अपनी उल्लेखनीय पहचान बनाई है। बता दें कि इसमें एक की ही पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है, लेकिन दोनों के ही सपने अपने-अपने क्षेत्र में आसमां छूने के हैं। दोनों ही आरसी महिला डिग्री कालेज की छात्राएं हैं।
पहली छात्रा मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी में रहने वाली सोनम मिश्रा है। सोनम ने कुछ दिन पहले ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। उसे यह उपलब्धि विवि सीनेट कैंपस में बीए तृतीय वर्ष में संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर मिली है। सोनम के पिता संतोष मिश्रा की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वह निजी कार्य कर किसी प्रकार परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटियां और एक बेटा है। संतोष मिश्रा कहते हैं कि बेटे से अधिक बेटियों ने उनका नाम रोशन किया है। सोनम की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वह शुरू से ही पढ़ने में काफी होशियार रही है। वह इतनी छोटी उम्र में घर की जिम्मेदारी उठाने में भी साथ देती है। सोनम की तमन्ना नेट क्वालीफाई कर डिग्री कालेज में शिक्षक बनने की है।
शहर की दूसरी छात्रा नीरा वर्मा नगला पजावा में रहती है। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार का सीना चौड़ा हो गया है। मां रामसखी का कहना है कि उनकी बेटी ने उनका और जिले का नाम रोशन किया है। दोनों की इस उपलब्धि पर आरसी डिग्री कालेज में दोनों का सम्मान हुआ। इस मौके पर निदेशिका डॉ. सुशीला त्यागी, प्राचार्या डॉ. ऊषा अग्रवाल, डॉ. शैफाली यादव, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. कंचन माहेश्वरी, डॉ. कुसुम यादव आदि मौजूद थे।