{"_id":"66fc00e86635a5b04206761f","slug":"son-returned-home-after-21-year-in-mainpuri-parents-eyes-welled-up-with-tears-as-they-hugged-each-other-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 21 साल बाद घर लौटा खोया बेटा... तो गले लगकर मां-बाप की आंखें हुईं सजल; चेहरे पर लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 21 साल बाद घर लौटा खोया बेटा... तो गले लगकर मां-बाप की आंखें हुईं सजल; चेहरे पर लौटी मुस्कान
Tue, 01 Oct 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Oct 2024 08:32 PM IST
सार
खोया हुआ बेटा 21 साल बाद घर लौटा तो गले लगकर मां-बाप की आंखें सजल हो गईं। यह उनके लिए भावुक पल रहा। बेटे को देखकर चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ कौशलेंद्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 21 साल पहले लापता हुआ किशोर मंगलवार को अचानक अपने घर आया तो उसे देख माता-पिता की आंखों से आंसू बहने लगे। मां ने किशोरावस्था में बिछड़े बेटे को सीने से लगा लिया और भगवान का धन्यवाद करने लगी। पिता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। परिजन ने बताया कि वर्ष 2003 में वह लापता हो गया था।
विज्ञापन
मामला औंछा थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर का है। गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र कौशलेंद्र सिंह उर्फ केके मानसिक रूप से कमजोर था। वर्ष 2003 में वह लापता हो गया था। इसके बाद परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। समय के साथ साथ कौशलेंद्र के आने की रही सही उम्मीद भी खत्म हो रही थी।
विज्ञापन
पिता बेटे की तलाश में कई शहरों की तलाश में भटक चुके थे। वहीं मां पूजा पाठ से लेकर बेटे को वापस लाने के लिए हर जतन कर अब मायूस हो चुकी थी। मंगलवार को कौशलेंद्र अचानक अपने घर आ पहुंचा तो उसे देख पहले तो माता-पिता को विश्वास नहीं हुआ। मां ने किशोरावस्था में लापता हुए अपने बेटे को पहचान लिया और रोते हुए गले से लगा लिया।
विज्ञापन
पिता की आंखों से भी बेटे को सकुशल देख आंसू बहने लगे। पिता का कहना है कि वह तो अब बेटे के मिलने की आस ही खो चुके थे। बेटे के घर आने की खुशी में राजेंद्र सिंह और शकुंतला देवी ने गांव के प्राचीन शिव आश्रम बनकटी पर शिवलिंग की पूजा कर गांव में प्रसाद वितरण कराया।