फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SO beat girl like a criminal in thana In Mainpuri

UP: युवती को जबरन गाड़ी पर डाल ले गई पुलिस, थाने में अपराधियों की तरह पीटा; दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Thu, 21 Mar 2024 03:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 03:21 PM IST
सार

पीड़िता की मां ने बताया कि पुलिस युवती को जबरन गाड़ी पर डाल ले गई। थाने में अपराधियों की तरह पीटा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
SO beat girl like a criminal in thana In Mainpuri
girl demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एसओ ने युवती को अपराधियों की तरह पीटा। उसे थर्ड डिग्री जैसा टॉर्चर किया। पीड़िता की मां ने बुधवार को एसपी से शिकायत की है। बताया कि पुलिस उसकी पुत्री को जबरदस्ती घर से पकड़ कर थाने ले गई। वहां थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की। मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के गजासिंह गांव का है। गांव निवासी अखिलेश कुमार ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उनके पति पीआरडी में हैं। 17 मार्च को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने घर में शौच कर दी। इसकी शिकायत करने पर नामजद लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इसके बाद नामजद लोग पुराने वाले घर में आए। यहां गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। 
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर बचाने आई पुत्री रंगोली को भी पीटा। इसकी शिकायत पुत्री ने यूपी 112 पर की। थाने में शिकायत पर करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबाव बनाकर समझौता करा दिया गया। अगले दिन 18 मार्च को थाने से एक महिला सिपाही और अन्य कर्मी घर पर आए। रंगोली को पीटते हुए गाड़ी में डालकर थाने ले गए। रास्ते में पुत्री की पिटाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी ने महिला व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बाल पकड़कर पीटा। मन नहीं भरा तो पटे से पीटा। जब वह थाने पहुंची और पुत्री के बारे में पूछा तो उसे भी पीटना शुरू कर दिया। बेटी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। शाम को जब वह बेटी के साथ घर पहुंची तो सामान बिखरा हुआ था। पीड़िता ने मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों व नामजद लोगों पर कार्रवाई की मांग की।


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। शिकायत पर सीओ भोगांव से जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी सत्यता सामने आएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed