फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Snakes fighting in weasel, snake dead

सांप नेवला में हुई लड़ाई, सांप मरा

Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Snakes fighting in weasel, snake dead
सांप नेवला में हुई लड़ाई, सांप मरा - फोटो : अमर उजाला
गांव कंजाहार में पशुओं के समीप गुरुवार सुबह सांप नेवला की लड़ाई देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधा घंटा तक चली लड़ाई के दौरान ग्रामीण पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहे। अंत में सांप को मारने के बाद नेवला वहां से भाग गया। उसके जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव कंजाहार में सुबह गांव निवासी विक्रम के घर के समीप ग्रामीणों ने अपने अपने पशु धूप में बांध दिए थे। करीब नौ बजे अचानक एक सांप और नेवला वहां आ पहुंचा। जिसे देखकर बच्चे चिल्लाते हुए घरों की ओर दौड़ गए। कुछ ही देर में सांप और नेवला के बीच लड़ाई शुरू हो गई। कभी सांप नेवला को जकड़ने की कोशिश करता तो कभी नेवला सांप को मारने के लिए उस पर वार करता। दोनों की लड़ाई देखने के लिए वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पशुपालक अपने जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित होकर दोनों को वहां से दूर हटाने के प्रयास करने लगे। करीब आधा घंटा तक दोनों के बीच चल रही लड़ाई का अंत सांप की मौत के बाद खत्म हो गया। ग्रामीणों ने नेवला को वहां से भगाने के बाद सांप को गड्ढा खोदकर दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed