{"_id":"643819d0283845375e025a17","slug":"six-students-of-mainpuri-received-honors-at-convocation-ceremony-of-dr-bhimrao-ambedkar-university-at-agra-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह: मैनपुरी को मिले चार स्वर्ण और चार रजत पदक, छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह: मैनपुरी को मिले चार स्वर्ण और चार रजत पदक, छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Thu, 13 Apr 2023 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Apr 2023 08:33 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 88वें दीक्षांत समारोह में मैनपुरी के छह छात्र-छात्राओं ने चार स्वर्ण और चार रजत पदक हासिल किए हैं। इन छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के छह छात्र-छात्राओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 88वें दीक्षांत समारोह में सम्मान प्राप्त किया है। इनमें दो आरसी महिला डिग्री कॉलेज मैनपुरी की छात्राएं शामिल हैं जबकि मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय रुस्तुमपुर बरौली के चार छात्र-छात्राएं शामिल हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा सम्मान प्राप्त करने से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है।
मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय रुस्तुमपुर बरौली के चार छात्र-छात्राओं ने दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बने पटेल से सम्मान प्राप्त किया। ऋषि यादव, और कौशिकी शाक्य का दो-दो स्वर्ण तथा सोनम और वर्षा का रजत पदक के लिए चयन हुआ है। छात्र-छात्राओं को बीए, बीएससी तृतीय खंड परीक्षा 2022 में बेहतर अंक हासिल करने पर चयनित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं उमंग लक्ष्मी, कांतिलाल पांडेय ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। बीएससी तृतीय खंड संपूर्ण परीक्षा में रसायन विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक हासिल कर डॉ. एसएस देश पांडेय स्मृति स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्रा वर्षा शाक्य और सोनम यादव ने संयुक्त रूप से बीएससी तृतीय खंड गृहविज्ञान में 200 में से 174 अंक हासिल कर एसपी सुखिया रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय रुस्तुमपुर बरौली के चार छात्र-छात्राओं ने दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बने पटेल से सम्मान प्राप्त किया। ऋषि यादव, और कौशिकी शाक्य का दो-दो स्वर्ण तथा सोनम और वर्षा का रजत पदक के लिए चयन हुआ है। छात्र-छात्राओं को बीए, बीएससी तृतीय खंड परीक्षा 2022 में बेहतर अंक हासिल करने पर चयनित किया गया है।
विज्ञापन
इन्होंने हासिल किया पदक
महाविद्यालय के छात्र ऋषि यादव को बीए और बीएससी संपूर्ण परीक्षा गणित में सर्वाधिक अंक हासिल करने के लिए डॉ.एसएस देश पांडेय स्मृति स्वर्ण पदक और गणित में सर्वाधिक अंक हासिल करने के लिए महेश प्रसाद त्रिवेदी स्मृति स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्रा कौशिकी शाक्य ने बीएससी तृतीय खंड रसायन विज्ञान में सर्वाधिक अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
वहीं उमंग लक्ष्मी, कांतिलाल पांडेय ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। बीएससी तृतीय खंड संपूर्ण परीक्षा में रसायन विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक हासिल कर डॉ. एसएस देश पांडेय स्मृति स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्रा वर्षा शाक्य और सोनम यादव ने संयुक्त रूप से बीएससी तृतीय खंड गृहविज्ञान में 200 में से 174 अंक हासिल कर एसपी सुखिया रजत पदक प्राप्त किया।
पदक पाकर जनपद को गौरवान्वित किया
कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय मैनपुरी की छात्रा प्राची दीक्षित ने स्नातक स्तर पर संगीत गायन विषय में सुशीला देवी हरिकिशन गुप्त स्मृति रजत पदक प्राप्त किया। जबकि जेबा परवीन ने स्नातकोत्तर स्तर पर संगीत गायन विषय में सर्वाधिक अंक हासिल कर हरि किशोर कपूर स्मारक रजत पदक प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है।
दीक्षांत समारोह में सम्मान प्राप्त करने वालीं आरसी महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
पदक पाकर छात्र-छात्राओं ने व्यक्त की खुशी-
- राज्यपाल से गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सभी छात्र-छात्राएं बेहतर ढंग से पढ़ाई कर इस प्रकार का पुरस्कार प्राप्त कर जनपद को नाम रोशन करें। -ऋषि यादव, मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, दो स्वर्ण पदक
- विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ तो बहुत बड़ी प्रसन्नता हुई। पहली बार महसूस हो रहा है कि मेरे माता-पिता ने मेरी पढ़ाई के लिए जो सपना देखा था वो साकार हुआ। -कौशिकी शाक्य, मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, दो स्वर्ण पदक
- विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और कुलपति से रजत पदक का सम्मान मिला तो बहुत प्रसन्नता हुई। इसी प्रकार के आगे सम्मान प्राप्त करने के लिए मेहनत से पढ़ाई करुंगी। -वर्षा शाक्य, मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, रजत पदक
- मेरे लिए यह गौरव की बात है कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रजत पदक प्राप्त हुआ। परिजन भी बहुत खुश हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद आगे और बेहतर करने की मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। -सोनम यादव, मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय, रजत पदक
- दीक्षांत समारोह में जब राज्यपाल ने रजत पदक प्रदान किया तो मेरी खुशी का ठिकाना न था। माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद और सलाह से मैनें यह सफलता हासिल की है। -प्राची दीक्षित, आरसी महिला डिग्री कॉलेज रजत पदक
- सम्मान प्राप्त होना गर्व की बात है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंच पर जब सम्मान मिला तो मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। आगे और भी बेहतर करने का प्रयास रहेगा। -जेबा परवीन, आरसी महिला डिग्री कॉलेज, रजत पदक