फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sister jumped into the canal after a fight with the baby girl

बहन से झगड़े के बाद बच्चे संग नहर में कूदी महिला

Sun, 21 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 21 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sister jumped into the canal after a fight with the baby girl
चलती ट्रेन से कूदने पर चेन लूट का आरोपी गिरकर घायल - फोटो : amarujala
थाना क्षेत्र के लोअर गंग नहर में गांव कल्हौर निवासी एक महिला बड़ी बहन से विवाद के बाद छह वर्षीय मासूम के साथ कूद गई। शनिवार रात हुई इस घटना के बाद नहर के समीप लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन अंधेरा होने की वजह से कामयाबी नहीं मिल सकी। सूचना पर परिवारीजन दोनों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कल्हौर पंछा निवासी धनीराम की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व रमादेवी के साथ हुई थी। करीब आठ वर्ष तक जब उन्हें कोई औलाद नहीं हुई तो रमा के परिवारीजनों ने छोटी बेटी उमा की शादी धनीराम से कर दी। इस दौरान उमादेवी ने तीन बच्चों को जन्म दिया। घरवालों ने बताया शादी के बाद से ही दोनों बहनें हंसी खुशी साथ रह रही थीं। शनिवार सुबह दोनों बहनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद देर शाम उमा अपने छह वर्षीय पुत्र विशेष को लेकर घर से निकल गई। रात करीब आठ बजे महिला ने लोअर गंग नहर में छलांग लगा दी। देर रात महिला को नहर में कूदता देख वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास भी किया। अंधेरा होने की वजह से उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। परिवारीजन तलाश करते हुए जब नहर के समीप पहुंचे तो ग्रामीणों ने वहां महिला को बच्चे समेत नहर में कूदने की जानकारी दी। देर रात ही घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसओ दन्नाहार का कहना है कि इस मामले में कोई सूचना नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed