फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Singhal ran to protect Hindutva movement

सिंहल ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए चलाए थे आंदोलन

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Singhal ran to protect Hindutva movement
मैनपुरी/बेवर। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार अशोक सिंहल के निधन पर विश्व हिंदू परिषद और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि सिंहल ने पूरे देश में हिंदुत्व के लिए अनेक आंदोलन चलाए।
विज्ञापन

बुधवार को विहिप के जिला कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह राठौर ने कहा कि अशोक सिंहल के अधूरे सपने को परिषद कार्यकर्ता पूरा करेंगे। उन्होंने हिंदुत्व की रक्षा के लिए कई सम्मेलनों का आयोजन किया। शोकसभा में एमपी सिंह, अरविंद चौहान, राजेश परिहार, बंटी चौहान, सब्बन बाबा, गोविंद अग्निहोत्री, सुशील यादव, विजय, विकास राजपूत, नरेंद्र राठौर, शिव कुमार दुबे आदि ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बेवर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर सिंहल को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि सिंहल ने राम मंदिर आंदोलन में महती भूमिका निभाई। उन्होंने आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाया। उनके निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोकसभा में सुमित सिकरवार, इशांत सिंह, प्रशांत दुबे, रामप्रताप सिंह, गोपाल माहेश्वरी, शिवम गुप्ता, हरिओम, अंकित गुप्ता, आकाश वैस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed