फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Shivpal Yadav and Ram Gopal Yadav reached Mainpuri in a car for Dimple Yadav nomination

Election: 'सैफई परिवार' की रार खत्म, मजबूत हुआ मुलायम का कुनबा; एक गाड़ी में दिखे चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव

Thu, 18 Apr 2024 04:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 04:08 PM IST
सार

Elections: मौजूदा लोकसभा चुनाव में सैफई परिवार की रार दूर हुई तो मुलायम का कुनबा मजबूत हुआ है। डिंपल यादव के नामांकन के लिए चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश यादव और डिंपल यादव एक गाड़ी में मैनपुरी पहुंचे। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav and Ram Gopal Yadav reached Mainpuri in a car for Dimple Yadav nomination
Elections: सैफई परिवार की रार दूर, मजबूत हुआ मुलायम का कुनबा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश का मैनपुरी जिला, मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है। मुलायम सिंह यादव का परिवार प्रदेश की सियासत में सबसे बड़ा माना जाता है। लेकिन, बीते कुछ वर्षों में ये कुनबा भी बिखर गया था। ससुर के गढ़ में जब बहू डिंपल यादव नामांकन करने पहुंचीं तो सबसे बड़ा सियासी कुनबा एक नजर आया। डिंपल यादव और अखिलेश यादव की कार में आगे चाचा शिवपाल सिंह थे, तो पीछे प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी बैठे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ नामांकन में पहुंचे थे।

विज्ञापन


मैनपुरी को मुलायम का गढ़ कहा जाता है। ऐसा कहने के पीछे वजह भी है क्योंकि सपा के गठन के बाद से सपा यहां अजेय रही है। बीते कुछ चुनावों में सैफई परिवार में छिड़ी आपसी रार सबके सामने आ गई थी। इसी के चलते 2019 में मुलायम सिंह यादव का नामांकन हो या 2022 के उप चुनाव में डिंपल यादव का नामांकन, दोनों में ही चाचा शिवपाल सिंह यादव नजर नहीं आए। शिवपाल सिंह यादव की मैनपुरी में जनता के बीच पकड़ अच्छी मानी जाती है, ऐसे में हर कोई अलग-अलग कयास लगा रहा था।
विज्ञापन


2024 के चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मंगलवार को मैनपुरी नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। लेकिन इस बार ये बिखरा हुआ सैफई परिवार अपनी बहू के लिए एक नजर आया। डिंपल यादव का नामांकन कराने के लिए चाचा शिवपाल सिंह यादव भी मैनपुरी पहुंचे। वे कार में आगे की सीट पर बैठे तो वहीं पीछे की सीट पर डिंपल, अखिलेश और प्रो. रामगोपाल बैठे थे। कार्यकर्ताओं ने सभी को एक साथ देखा तो उन्हें समझते देर न लगी कि पूरा परिवार डिंपल के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद धर्मेंद्र और तेजप्रताप भी नामांकन में पहुंचे

डिंपल यादव के नामांकन में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव भी पहुंचे थे। डिंपल और अखिलेश की कार के ठीक पीछे ही उनकी कार चल रही थी। आगे धर्मेंद्र बैठे तो वहीं पीछे तेजप्रताप और अखिलेश यादव के चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा अंशुल यादव बैठे थे। वहीं धर्मेंद्र यादव के बड़े भाई अनुराग यादव भी नामांकन में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed