{"_id":"5796172f4f1c1b8a0221e0ff","slug":"shiva-temples-gunje-bomb-bomb-innocent-tone","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के स्वर
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
श्रावण मास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा और प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मानी। वहीं शिवालयों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्राचीन श्री भीमसेन मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए। शिव मंदिरों पर सुबह से लेकर रात तक बम-बम भोले के जयकारे गूंजते सुनाई दिए।
श्री भीमसेन मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का फूलों से श्रृंगार किया गया। मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानों के अलावा बच्चों के खिलौने आदि की भी दुकानें लगाई गईं। अल सवेरे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर पहुंचना शुरू गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कतारबद्ध कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए।
प्राचीन चांदेश्वर मंदिर को भी बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से देर रात तक चांदेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शीतला देवी मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित बाबा रघुवीर दास जी मंदिर, छपट्टी के शिव मंदिर, श्री एकरसानंद आश्रम, ऋषि आश्रम, करहल रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर आदि में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
बेलपत्र, धतूरा चढ़ाकर मानी मनौतियां
भोगांव। कस्बे के ऐतिहासिक सोमेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। अधिक भीड़ होने के कारण हाथों में पूजा के थाल सजाए पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं को काफी देर प्रतीक्षा करनी पड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, जल, धतूरा एवं फल आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर बम-बम भोले के नारों से गुंजायमान होता रहा। मोहल्ला छोटा बाजार, जगतनगर, आलू मंडी स्थित शिव मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना की।
भजन गाती हुईं पूजा के लिए पहुंची महिलाएं
बेवर। कस्बे के विदुर आश्रम, गीता आश्रम, किन्नर कड्डी आश्रम, कपिल मुनि आश्रम के शिव मंदिरों में सुबह से देर शाम तक पूजा-अर्चना की होड़ लगी रही। महिलाएं और युवतियां समूह में भजन-कीर्तन करते हुए काफी दूर पैदल चलकर भगवान शिव की पूजा करने के लिए पहुंचीं।
आकर्षक ढंग से सजाए शिवालय
करहल। नगर के मोटामल महाराज मंदिर, बाग वृंदावन सहित अन्य मंदिरों में सुबह से देर रात तक भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सावन के पहले सोमवार के लिए शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में पूरे दिन धार्मिक आयोजन होते रहे।
फलों और पूजा सामग्री के बढ़े दाम
सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार के व्रत के चलते जहां फलों के दाम बढ़ गए, वहीं पूजा सामग्री पर भी महंगाई का असर देखने को मिला। फूल, धतूरा, बेल पत्र आदि की कीमतें पिछले वर्ष की अपेक्षा दस से पंद्रह प्रतिशत बढ़ गईं। वहीं केला, सेव आदि फलों के दाम भी बढ़ गए। दो दिन पूर्व 30 रुपये किलो मिलने वाला केला 35-40 रुपये किलो मिला तो सेब के दाम भी बढ़कर 130 रुपये किलो तक पहुंच गए।