फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Shailputri worship started on the first day from dawn

पहले दिन भोर से ही शुरू हुई शैलपुत्री की पूजा

Tue, 28 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 28 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shailputri worship started on the first day from dawn
पहले दिन भोर से ही शुरू हुई शैलपुत्री की पूजा - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के पहले दिन नगर का माहौल देवीमय हो गया। देवी मां के मंदिरों में भोर की पहली किरण से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर के देवी मंदिरों में अल सुबह से ही दर्शन और हवन शुरू हो गए। मैनपुरी-कुरावली मार्ग स्थित मां शीतला देवी मंदिर में सुबह 3:30 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। नगर स्थित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पूजा अर्चना को पहुंचने के कारण हर मंदिर पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। सभी मंदिरों के बाहर पूजा अर्चना से संबंधित सामग्री की बिक्री को दुकानें लगी दिखी। दुकानों पर देवरत्न, नारियल, चुनरी, जौ, तिल, मिठाई एवं मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियां, पोस्टर, कलैंडरों की बिक्री हुई। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात था लेकिन पंचायत चुनाव के चलते पिछले वर्षों की अपेक्षा पुलिस कम थी।
विज्ञापन

मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में गंगा जल, पुष्प, फल, धूप बत्ती आदि पूजन सामग्री के साथ पहुंचने लगे थे। मैनपुरी-कुरावली मार्ग स्थित मां शीतला देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ रही। महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने मंदिरों पर तीन बजे से ही पहुंचना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। मंदिरों में अधिक भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ा। कचहरी रोड स्थित दुर्गा देवी मंदिर, गमा देवी, संतोषी माता मंदिर, देवी रोड स्थित दुर्गा मंदिर, नगर कोटिधाम आदि मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। वहीं मंदिरों के साथ ही घरों में जवारे बो कर हवन पूजन, यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल साइट्स पर दी गईं बधाईयां
 नवरात्र की बधाई सोशल साइट्स पर भी खूब दी गईं। तरह-तरह के संदेश लोगों ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेजे। संदेश भेजने का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया था जो मंगलवार की देर शाम तक जारी रहा।


मंदिर जाने वाले रास्तों में रही गंदगी
 विभिन्न देवी मंदिरों की ओर जाने वाले रास्ते अधिकारियों के तमाम दावों के बाद भी गंदगी से अटे दिखे। विशेष कर श्रीदेवी मेला मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर तमाम जगह गंदगी दिखी। इसके चलते श्रद्धालुओं में रोष दिखा। लोगों का कहना था कि अधिकारी सिर्फ दावे ही करते रहे लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed