फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Seven people including petrol tanker fire, driver conductor, scorched

पेट्रोल टेंकर में लगी आग, चालक परिचालक समेत सात लोग झुलसे

Tue, 28 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 28 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seven people including petrol tanker fire, driver conductor, scorched
पेट्रोल टेंकर में लगी आग, चालक परिचालक समेत सात लोग झुलसे - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रिलाइंस पेट्रोल का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। शार्ट सर्किट से पेट्रोल ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आकर चालक परिचालक सहित सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल ने करीब दो घंटा तक कड़ी मशक्त की। इस दौरान कुसमरा बेवर मार्ग बंद रहा। हादसा अचानक टायर फटने की वजह से हुआ। वहीं घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों ने एंबुलेस से अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


कालपी डिपो से रिलाइंस का पेट्रोल लेकर छिबरामऊ जा रहा टैंकर सुबह करीब साढे़ पांच बजे थाना क्षेत्र के गांव मझोला के समीप टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। ट्रक के पलटने के साथ ही वायरिंग में हुई शार्ट सर्किट से टैंकर में आग लग गई। ट्रक में चालक भगवान शरण निवासी गांव रकसा शाहजहांपुर और परिचालक श्रीकृष्ण निवासी गांव मुरीदपुर कानपुर देहात फंस गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत कर जलते हुए ट्रक को खींचकर बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में टैंकर आग का गोला बन गया। इस दौरान कुछ ग्रामीण जो वहां से निकल रहे पेट्रोल को भरने लगे उनमें से पांच लोग भी आग में बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन

 इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस व दमकल के साथ ही 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। करीब दो घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कुसमरा बेवर मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। इस बीच पुलिस ने आग में झुलसे ग्रामीण सत्यवीर निवासी कमलपुर मुडई, विनोद, लोकेंद्र, पातीराम, योगेंद्र निवासी गांव मझौला व टैंकर के चालक परिचालक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के जवानों ने दिखाया साहस
 गांव मझौला निवासी रिटायर्ड सैनिक रामलडै़ते और रिटायर्ड सैनिक छोटे ने जलते हुए टैंकर से जान की परवाह किए बगैर चालक व परिचालक को निकाला। दोनों सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे।


हो सकता था बड़ा हादसा
 पेट्रोल से भरा टैंकर जिस स्थान पर पलटा था। ठीक उसके ऊपर कुसमरा से बेवर सप्लाई की बड़ी लाइन पड़ी हुई है। यह लाइन आग के बाद टूटकर गिर गई। अगर यह लाइन ट्रक पलटने के समय टूटती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed