फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SDM deleted, fixed location

एसडीएम ने हटवाए ठेले, तय किया स्थान

Thu, 18 May 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Thu, 18 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
SDM deleted, fixed location
एसडीएम ने हटवाए ठेले, तय किया स्थान - फोटो : अमर उजाला
शहर के घने बाजार में प्रतिदिन लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए एसडीएम सदर ने गुरुवार को कार्रवाई की। उन्होंने बाजार में लग रहे ठेल वालों को वहां से हटाकर छोटा क्रिश्चियन मैदान के सामने जगह दी। अब उक्त ठेले वाले प्रतिदिन वहीं खड़े होंगे। इससे बाजार में जाम से निजात मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय कि बाजार में ठेल वालों के खड़े होने के चलते सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है। इसके कारण लोगों का निकलना तक मुश्किल होता है। तमाम प्रयासों और यातायात के नियम लागू करने के बाद भी शहर के प्रमुख बाजारों को जाम से मुक्ति नहीं मिल रही थी। इसके चलते एसडीएम सदर अमित सिंह ने निर्णय लिया कि यदि घने बाजारों में लगने वाली ठेलों को चौड़ी सड़कों पर स्थानांतरित कर दिया जाए तो जाम की समस्या से काफी निजात मिल सकती है। इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर तीन बजे अभियान चलाकर तांगा स्टैंड, बड़ा चौराहा और अन्य स्थानों पर लगने वाली ठेलों को किशनी बस स्टैंड के सामने छोटा क्रिश्चियन फील्ड के सामने खड़ा करवा दिया गया। साथ ही सभी ठेलवालों का स्थान नियत कर उनसे प्रतिदिन वहीं ठेल लगाने को कहा गया है। पहले दिन लगभग 50 ठेलों को हटवाया गया है। एसडीएम सदर अमित सिंह ने कहा कि घने बाजारों में लगने वाले ठेल वालों को चौड़ी सड़कों पर खड़े होने की जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed