फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rural children will get help in competitive exams

Mainpuri News: ग्रामीण बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में मिलेगी मदद

Tue, 24 Feb 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rural children will get help in competitive exams
किशनी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए ग्राम स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। किशनी क्षेत्र में इसके लिए सात ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। सोमवार को खंड विकास अधिकारी नवनीत गौतम ने कार्यालय पर क्षेत्र के प्रधानों और सचिवों के साथ बैठक कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ ने बताया कि लैगांव, कन्हूपुर, दिवनपुर साहनी, कुम्हौल, सकरा, सिंगनी तथा खिदरपुर में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। डिजिटल लाइब्रेरी में घर बैठे शिक्षा उपलब्ध होगी। कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन, ई-बुक्स, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षा सामिग्री, वीडियो और ऑडियो लेक्चर, अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के संसाधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर का काम तेजी से चल रहा है। जितने भी युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उनके वोट बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं। इसके लिए फॉर्म-6 द्वारा मतदाताओं के नाम बढ़ाए जा सकते हैं। हर किसान को फार्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं हैं। उन लोगों की फैमिली आईडी बनाने में विलंब न किया जाए। उन्होंने पंचायत घर और स्कूलों में दी जा रही मूलभूत सुविधाओं को अतिशीघ्र पूरा करने को कहा। ग्राम प्रधान बलराज सिंह यादव, गोपी यादव, नौरतन सिंह, राजकुमार शाक्य, श्रीकांत शाक्य, गौरव चक, एडीओ पंचायत मनोज प्रभाकर, एडीओ सहकारिता अंजनी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed