फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Roadways bus collides with truck in Mainpuri after brake failure

UP: रोडवेज बस ब्रेक फेल होने पर ट्रक में जा घुसी, यात्रियों में मची चीख-पुकार; 10 से अधिक घायल

Sat, 18 Apr 2026 06:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sat, 18 Apr 2026 06:47 PM IST
सार

मैनपुरी के बेवर में रोडवेज बस ब्रेक फेल होने पर ट्रक में जा घुसी। हादसे से बस सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। 10 से अधिक लोग घायल हो गए। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Roadways bus collides with truck in Mainpuri after brake failure
ब्रेक फेल होने पर रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महोबा से मथुरा सवारियां लेकर जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। तरावदेव टोल प्लाजा के पास बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। यात्रियों की चीख पुकार सुन लोग एकत्रित हो गए। हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर नवीगंज स्थित तरावदेव टोल प्लाजा पर महोबा डिपो की बस, जिसमें 19 यात्री सवार थे अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन कर लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


आनन फानन घायल हुए बस यात्रियों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, पूछताछ में कंटेनर चालक सर्वेश निवासी तिर्वा कन्नौज ने बताया कि वह टोल प्लाजा पर फास्टैग की वजह से रुके थे। तभी पीछे से महोबा डिपो की बस आकर टकरा गई। बस चालक अजय कुमार और परिचालक अजयपाल ने बताया कि अचानक ब्रेक नहीं लगे और बस ट्रक से जा टकराई। वह महोबा से मथुरा सवारियां लेकर जा रहे थे। चालक-परिचालक को भी मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में यह लोग हुए घायल
ट्रक में पीछे से महोबा डिपो की बस टकराने की वजह से करीब 10 से अधिक यात्री घायल हुए। घायलों में मिर्जापुर के रहने वाले शंभू दयाल, नम्रता चतुर्वेदी निवासी मैनपुरी, 16 वर्षीय लवकुश निवासी इंदरगढ कन्नौज, रोडवेज के मैकेनिक सोनू, राम-जानकी, रितिक, पूनम और दीपक सहित 10 लोग घायल हुए। सभी को सीएचसी से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, किसी को गंभीर चोट नहीं लगी थी।


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंच कर जांच की गई। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी थी। बस और ट्रक चालक की ओर से किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं गई है। दोनों समझौते के बाद वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed