{"_id":"56f27c154f1c1b843af14d24","slug":"ritaayard-kaiptan-ke-ghar-ka-toota-taala","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कैप्टन के घर का टूटा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कैप्टन के घर का टूटा ताला
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद टूटी पड़ा लॉकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने राजीव गांधी नगर में एक रिटायर्ड कैप्टन के घर से 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी है।
राजीव गांधी नगर निवासी रिटायर्ड कैप्टन राजेंद्र कुमार मंगलवार सुबह परिवार के साथ पैतृक गांव बिल्लई एटा पिता की मृत्यु हो जाने पर गए थे। देर रात चोरों ने उनके मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद दो कमरों में रखी अलमारी और बक्सा तोड़कर 50 हजार की नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सुबह मोहल्ले वालों ने राजेंद्र को फोन पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों से चोरी हुए आभूषण और नकदी की जानकारी ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।