फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Riots used to occur under the SP government; the picture has changed under the BJP government: Dharamveer Prajapati

सपा सरकार में होते थे दंगे, भाजपा सरकार में बदली तस्वीर : धर्मवीर प्रजापति

Wed, 23 Sep 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 23 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Riots used to occur under the SP government; the picture has changed under the BJP government: Dharamveer Prajapati
फोटो 21 वीवीआईपी गेस्ट हाउस में गारद की सलामी लेते होमगार्ड मंत्री। संवाद
करहल(मैनपुरी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से निकाली गुजरात के वडनगर के लिए निकली बाइक रैली करहल पहुंची। रैली का स्वागत करने से पहले कस्बा स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और भाजपा सरकार के कार्यकाल में जमीन-आसमान का अंतर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में दंगे-फसाद होते थे और प्रत्येक जिले में एक माफिया होता था। भाजपा सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के लोग लगातार जनता के बीच रहते हैं। उनकी सेवा करते हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की फिर से जीत होने की बात कही।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है। समाजवादी पार्टी की ओर से बयान आने लगते हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे बयानों से भाजपा को फायदा होता है। केशव प्रसाद मौर्य की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा से संबंधित सवाल पर धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हर कार्यकर्ता आगे बढ़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सेवा संकल्प बाइक यात्रा का करहल में हुआ जोरदार स्वागत
करहल(मैनपुरी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए निकली सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा बुधवार को करहल पहुंची। यात्रा के करहल क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया।

गांव किरथुआ और कंचनपुर में यात्रा का कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बुलडोजर पर खड़े होकर बाइक यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत कर उन्हें जलपान कराया। यात्रा में शामिल लोगों के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक उर्मिला यादव, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, रमाकांत दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, प्रदीप यादव, गौरव यादव, विमलेश पांडेय, भूपेंद्र यादव, अनिल राजपूत, चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता, हरिओम दुबे, कल्पेंद्र भारती, प्रधान रामनरेश यादव मौजूद रहे।




यात्रा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

किशनी। सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा का नगर आगमन पर स्वागत किया गया। बाइक सवार कार्यकर्ताओं का भाजपाइयों ने स्वागत किया। दोपहर तीन बजे किशनी बिधूना चौराहे पर पहुंची यात्रा का जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, जिलाध्यक्ष इटावा अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, गोविंद भदौरिया, विशाल वाल्मिकी सहित एसडीएम नवनीता राय, सीओ भोगांव आरके द्विवेदी,थाना प्रभारी गगन गौड़ मौजूद रहे।




गेस्ट हाउस में की विश्राम की व्यवस्था
करहल। सेवा संकल्प बाइक यात्रा बुधवार को करहल पहुंची। यात्रा में शामिल बाइक सवारों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने स्थित गेस्ट हाउस में की गई है। इससे पहले रात्रि विश्राम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने लिया। अधिकारियों ने रात्रि विश्राम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। संवाद

फोटो 21 वीवीआईपी गेस्ट हाउस में गारद की सलामी लेते होमगार्ड मंत्री। संवाद

फोटो 21 वीवीआईपी गेस्ट हाउस में गारद की सलामी लेते होमगार्ड मंत्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed