{"_id":"5792633e4f1c1ba07cc4b5cf","slug":"right-political-self-procession-will-arrive-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथयात्रा आज पहुंचेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथयात्रा आज पहुंचेगी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथयात्रा आज पहुंचेगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की रथ यात्रा शनिवार को शहर में पहुंचेगी। उसके स्वागत और सत्कार के लिए पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कचहरी रोड स्थित घनश्याम दास गुप्ता के आवास पर प्रेसवार्ता बुलाई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।
वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में राजनीतिक स्वाभिमान रथयात्रा लक्ष्य 2017 शनिवार शनिवार की सुबह 10 बजे सोहन पेट्रोल पंप पहुंचेगी और रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद आगरा रोड स्थित लार्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी से शोभायात्र के रूप में नगर के बाजारों का भ्रमण करेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रधान महासचिव रवि प्रकाश, रीता गुप्ता सदस्य महिला आयोग और साधना गुप्ता चेयरमैन होंगी। जिला सम्मेलन स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में होगा। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य प्रत्याशियों को अधिक से अधिक संख्या में सीटें दिए जाने पर वार्ता होगी, जो वैश्य समाज की मांगे मानेगा उसी का समर्थन किया जाएगा। प्रेसवार्ता में घनश्याम दास गुप्ता, अशोक गुप्ता, अमित गुप्ता, शब्बन बाबा, राजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, आदि मौजूद थे।