फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   report of rape was not registered even after six months in mainpuri tahrir given by the victim in kotwali

मैनपुरी: छह महीने बाद भी दर्ज नहीं हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट, पीड़िता की ओर से कोतवाली में दी गई थी तहरीर

Sat, 22 Jan 2022 08:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 08:17 PM IST
सार

इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार का कहना है कि पीड़िता को बुलाया गया है। पीड़िता के आते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
report of rape was not registered even after six months in mainpuri tahrir given by the victim in kotwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई, लेकिन छह माह का समय बीतने के बाद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़िता वर्तमान में शहर आगरा रोड के पास रह रही है। 

विज्ञापन


महिला के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व उसकी तांबेपुर निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने पति की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। छह महीना तक उसका यौन शोषण करता रहा। उसे धमकाया कि अगर किसी से कहा तो पति को मार देगा। 28 जून 2021 को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त मामले में तहरीर दिए जाने के करीब छह माह बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त मामले में जांच कर दरोगा ने भी आरोपी व महिला के बीच अवैध संबंध की बात मानी है। पीड़िता की ओर से उच्चाधिकारियों से भी मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार का कहना है कि पीड़िता को बुलाया गया है। पीड़िता के आते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed