{"_id":"591c946b4f1c1bd529f2351c","slug":"relave-steshan-par-chaaron-or-gandagee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर चारों ओर गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर चारों ओर गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 17 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
गंदगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के एक मात्र रेलवे स्टेशन पर चारों ओर गंदगी का आलम है। सिर्फ एक स्टेशन होने के बाद भी इस पर पर्याप्त सफाई नहीं रहती है। यही कारण है कि केंद्र सरकार की स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की सूची में दूर-दूर तक मैनपुरी का नाम नहीं है।
बुधवार को केंद्र सरकार ने देश के स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की सूची जारी की है। इसमें मैनपुरी स्टेशन का नाम टाप 100 में भी नहीं है। यह स्थिति तब है जबकि यह स्टेशन जिले का एक मात्र प्रमुख स्टेशन है। यही नहीं इस स्टेशन से गिनीचुनी दो तीन ट्रेन ही दिनभर में निकलती हैं। वहीं यहां से यात्रियों का आवागमन भी काभी सीमित हैं। इतना सब होने के बाद भी रेलवे स्टेशन पर जमकर गंदगी है। स्टेशन परिसर से लेकर अंदर प्लेटफार्म तक हर जगह और कोने में गंदगी पसरी हुई है। रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते ही चारों और पान की पीक पड़ी दिखती हैं। यही नहीं प्लेटफार्म पर भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। वहीं पीने के पानी की टोटियों के पास तो हर समय गंदा पानी भरा रहता है।