{"_id":"574c77ed4f1c1beb4d109368","slug":"received-the-award-in-collaboration-with-the-public-raju-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के सहयोग से मिला पुरस्कार: राजू यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के सहयोग से मिला पुरस्कार: राजू यादव
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 30 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सम्मान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव को एमएलए ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुकृत जौहरी ने विधायक राजकुमार को चांदी का मुकुट पहनाया। इसके बाद मुख्य अतिथि सीएमओ डाक्टर केके शर्मा सहित अन्य ने भी स्वागत किया।
सदर विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मैनपुरी प्रदेश में विकास कार्य करने में तीसरे स्थान पर है। इसी के चलते उन्हें यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने पुरस्कार का श्रेय क्षेत्रीय लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि वह पूरा प्रयास करेंगे जिले में लगातार विकास कार्य होते रहें और जिला पहले स्थान पर पहुंच जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. केएस जौहरी ने की।
इस मौके पर प्रभारी बीएसए भारती शाक्य, पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, डाक्टर आरपी श्रीवास्तव, रीता गुप्ता, सूरज सिंह यादव, डाक्टर राजीव सक्सेना, डाक्टर चंद्रमोहन सक्सेना, डाक्टर एके जौहरी, डाक्टर विशाल सक्सेना, डाक्टर रश्मि जौहरी, निवेदिता जौहरी, अवनींद्र तोमर, डाक्टर एलआर सिंह आदि मौजूद थे।