फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rampaging Bull Attacks in Mainpuri Village, Elderly Farmer Dies

सांड का हमला: खेत पर जा रहे दो किसानों को जमीन पर पटका, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Tue, 21 Oct 2025 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 01:35 PM IST
सार

मैनपुरी में सांड ने दो किसानों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी के हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Rampaging Bull Attacks in Mainpuri Village, Elderly Farmer Dies
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के नगला पंचम (रामनगर) गांव में सोमवार रात सांड ने दो लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सैफई रैफर किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम 4 बजे रामनगर के गांव नगला पंचम निवासी 75 वर्षीय किसान भगवानदास शाक्य खेत देखने के लिए गए थे। साथ में सैदपुर निवासी देशराज यादव पुत्र जय सिंह यादव भी थे। देशराज अपने  बहनोई बबलू के घर लगभग 20 वर्षों से रह रहे हैं।
विज्ञापन

 
खेत से वापस आते समय सैदपुर और नगला पंचम में बीच में सांड ने दोनों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उनकी चीख-पुकार सुनकर सांड को भगाया। घायल भगवानदास और देशराज को बमुश्किल बचा पाया। परिजन भगवान दास को उपचार के लिए इटावा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरे को ग्रामीण सीएचसी लाए, जहां उनको गंभीरावस्था में सैफई रैफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान भगवान दास का परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार यह सांड पिछले कई दिनों से गांव में घूम रहा था और लोगों पर हमला करने का प्रयास कर रहा था। सूचना देने के बाद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ग्रामीणों ने अब इस आवारा सांड को तुरंत पकड़ने की मांग की है। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी नवनीत गौतम को आवारा गौवंश को पकड़वाकर गौशाला मे बांधकर रखने के आदेश दिए हैं। तहसीलदार घासीराम को मौके पर जाकर जांच कर आर्थिक सहायता  दिलाये जाने की रिर्पोट तत्काल देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed