फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ram Bhakta Hanuman echo of Jaykaron

राम भक्त हनुमान के जयकारों की गूंज

Tue, 22 Sep 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 22 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ram Bhakta Hanuman echo of Jaykaron
मैनपुरी/किशनी। शक्ति समर्पण और सेवाभाव के आराध्य देव रामभक्त हनुमान की बुढ़वा मंगल पर जनपद भर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा अर्चना की गई। राम भक्त हनुमान की जय-जयकार से आकाश गूंज उठा। शहर के सौतियाना स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ किया गया। सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर एवं कलेक्ट्रेट स्थित हनुमान मंदिर में हवन आयोजित किया गया। घरों में भी बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सौतियाना स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर में हनुमान भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़नी शुरू हो गई थी। हनुमान प्रतिमा का जलाभिषेक कर नया चोला पहनाया गया। सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया। महंत शील नामाचार्य की देखरेख में पूरे दिन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह से लेकर देर रात्रि तक पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। डीएन नगर स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर हवन का आयोजन किया गया। शाम से शुरू हुए भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित महेश अवस्थी ने हवन कराया और विजय भदौरिया, राजेश सिंह, प्रदीप राठौर, अशोक सिकरवार, महेंद्र तोमर, रमा भदौरिया, सार्थक आदि ने धार्मिक आयोजन संपन्न कराए। कलेक्ट्रेट स्थित हनुमान मंदिर पर हवन का आयोजन किया गया। बाबा मंगलदास पुजारी जी ने प्रसाद वितरित किया। अन्य मंदिरों में भी बुढ़वा मंगल बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया गया। बजाजा बाजार में उदासीन पंचायती अखाड़ा बड़ा संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हनुमंत लला का वैदिक विधान से पूजन एवं वंदन किया गया तथा यज्ञ संपन्न कराया गया। किशनी नगर एवं क्षेत्र में बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं ने राम भक्त हनुमान को नया चोला पहनाया और उपवास रखकर प्रसाद वितरित किया। महावीर जी मठिया पर सुबह से देर रात तक पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ते रहे। श्रद्धालुओं ने नेजा आदि चढ़ाए। ग्राम बसैत के राम मंदिर पर बुढ़वा मंगल पर कई धार्मिक आयोजन हुए। सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर को बढ़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। बुढ़वा मंगल पर ग्रामीण अंचल के हनुमान मंदिरों में भव्य सजावट कर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में झांकियों और कीर्तन भजन आदि के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed