फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   raashanakaard se hata samaajavaadee chehara

राशनकार्ड से हटा समाजवादी चेहरा

Wed, 12 Apr 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 12 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
raashanakaard se hata samaajavaadee chehara
राशनकार्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश में निजाम बदलते ही राशन कार्डों से समाजवादी चेहरा भी हट गया है। सरकार का आदेश होते ही हरकत में आए विभाग और राशन डीलरों ने उपभोक्ताओं के कार्डों से कवर हटा दिए हैं। राशन वितरण के समय कवर हटाने के बाद उपभोक्ताओं को राशनकार्ड का शेष हिस्सा तथा स्लिप थमा दी है। राशन कार्ड की जगह स्मार्ट कार्ड बनाने के संबंध में शासन से अभी कोई गाइड लाइन विभाग को नहीं मिली है।
विज्ञापन

सपा शासन में राशनकार्डों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चेहरा छापा गया था। राशनकार्ड पर समाजवादी चेहरा छापने के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही शासन ने राशनकार्डों से समाजवादी चेहरा हटाने के निर्देश दिए। शासन का निर्देश मिलते ही राशन डीलर और पूर्ति विभाग हरकत में आ गया। राशन वितरण के समय उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए राशनकार्डों को राशन डीलर ने जमा करके राशन कार्ड से समाजवादी चेहरा हटा दिया। उपभोक्ताओं को राशन कार्ड के कवर हटाकर राशन कार्ड का शेष हिस्सा तथा एक स्लिप दे दी गई है। कई डीलरों ने उपभोक्ताओं के राशनकार्ड ही जमा कर लिए हैं। उनको राशन लेने के लिए एक स्लिप दे दी गई है।
विज्ञापन


4.25 लाख हैं राशनकार्ड
जिले में 4.25 लाख कार्डधारक हैं, जिनमें पात्र गृहस्थी योजना के 2.50 लाख, अंत्योदय के 48 हजार तथा एपीएल के 1.27 लाख कार्डधारक शामिल हैं।

शासन के निर्देश पर राशनकार्डों से मुख्यमंत्री का चेहरा हटाया गया है। राशनकार्ड के स्थान पर स्मार्ट कार्ड बनाने के संबंध में शासन से विभाग को अभी तक गाइड लाइन नहीं मिली है। गाइड लाइन मिलते ही स्मार्टकार्ड बनाने के संबंध में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास गौतत, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed