फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Question papers reached UP board exam centers

Mainpuri News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र

Sun, 15 Feb 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 15 Feb 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Question papers reached UP board exam centers
फोटो 32 राजकीय इंटर कॉलेज पर प्रश्नपत्र ​भिजवाने के लिए मौजूद डीआईओएस और एडीआईओएस। संवाद
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए जिले में 93 केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे जाने का कार्य शुरू कर दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में पुलिस सुरक्षा में रखवाया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार और सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल की देख रेख में वाहन परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए। प्रश्नपत्र बंद वाहन में पुलिस सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्नपत्रों को पाली के अनुसार अलमारी नंबर एक और अलमारी नंबर दो में रखवाया गया। स्ट्रांग रूम की जिम्मेदारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र के स्ट्रांग रूम के बाहर एसपी के निर्देश पर पुलिस तैनाती की गई है। 24 घंटे पुलिसबल स्ट्रांग रूम की निगरानी करेगा। प्रश्नपत्र पहुंचते ही बोर्ड परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी का कार्य भी शुरू कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित मॉनीटरिंग सेल से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, मंडलीय कार्यालय और लखनऊ से भी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed