फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Providing a platform to the youth will enhance their talent.

Mainpuri News: युवाओं को मंच उपलब्ध कराने से प्रतिभा में आएगा निखार

Thu, 15 Jan 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 15 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Providing a platform to the youth will enhance their talent.
फोटो 12 विजयी प्रतिभागियों के साथ मौजूद जिलाधिकारी। संवाद
मैनपुरी। संस्कृति उत्सव पर हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के तहत एसबीआरएल अकेडमी में हुए जनपद स्तरीय एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, वादन प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्तिपत्र जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार को दिए। कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उनको मंच उपलब्ध कराकर प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के एकल नृत्य में अंशिका को प्रथम, वंशिका को द्वितीय, इशिका शाक्य को तृतीय, सीनियर वर्ग के एकल गायन में सौम्यता शाक्य को प्रथम, गारगी को द्वितीय, करन को तृतीय, जूनियर वर्ग गायन में माधुरी को प्रथम, क्रष्टि सक्सेना को द्वितीय, वैष्णवी को तृतीय, सीनियर वर्ग में आफताब अली को प्रथम, सौम्यता, नीशू को द्वितीय, अल्तमश को तृतीय, ग्रुप डांस में पल्लवी एंड कंपनी को प्रथम, दीक्षा एंड कंपनी को द्वितीय, चंचल एंड कंपनी को तृतीय, ग्रुप गायन में अभिनव कुमार एंड कंपनी को प्रथम स्थान प्राप्त मिला।
विज्ञापन

इससे पहले अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर चयनित बच्चे मंडल स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के तहत प्रत्येक ब्लॉक, तहसील में कार्यक्रम आयोजित कराकर विभिन्न विधाओं के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर जिला स्तर पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुपम गुप्ता, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, प्रधानाचार्या सुमन यादव, सुलक्षणा शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed