{"_id":"6967fe613b7f5eb47f0e07ff","slug":"provide-information-about-teachers-required-for-examination-centres-to-the-centre-administrator-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-152281-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: परीक्षा केंद्रों के लिए आवश्यक शिक्षकों की जानकारी दें केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: परीक्षा केंद्रों के लिए आवश्यक शिक्षकों की जानकारी दें केंद्र व्यवस्थापक
Thu, 15 Jan 2026 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। विभाग ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा के लिए जिले में 93 केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वह अपने यहां कितने परीक्षकों की जरूरत है इसकी जानकारी दो दिन में उपलब्ध कराएं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस परीक्षा में 58644 परीक्षार्थी शामिल होंगें। इनमें हाईस्कूल के 29664 और इंटरमीडिएट के 28980 छात्र-छात्राएं शामिल होने जा रहे हैं। जिले में परीक्षा के लिए 93 कॉलेज केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आठ राजकीय, 40 सहायता प्राप्त और 45 वित्तविहीन कॉलेज शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती हो। सचिव के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। कहा है कि उनके केंद्र पर कितने कक्ष निरीक्षकों की जरूरत है। उनके पास कितने उपलब्ध हैं और कितने बाहर से चाहिए आदि की जानकारी एक निर्धारित फॉर्मेट पर दर्जकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को दो दिन में उपलब्ध कराएं।