फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Preparations underway to connect disabled students with the mainstream of education

Mainpuri News: दिव्यांग छात्र-छात्राओंं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की तैयारी

Tue, 16 Dec 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to connect disabled students with the mainstream of education
मैनपुरी। शासन ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश स्तर पर जिले के दो शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया गया है। जनपदीय प्रशिक्षकों ने ब्लॉक प्रशिक्षण के रूप में नगर शैक्षिक संसाधन केंद्र पर 20 विशेष शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन

नगर शैक्षिक संसाधन केंद्र पर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रणधीर बहादुर ने कहा कि सभी प्रशिक्षक अपनी-अपनी ब्लॉक में चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जिले में 954 स्कूलों का लक्ष्य रखा गया है जहां दिव्यांग छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। इन स्कूलों से एक-एक शिक्षक को ब्लाॅक स्तर पर समेकित शिक्षा के संबंध में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जनपदीय प्रशिक्षक बीना त्रिपाठी और उमा देवी ने समेकित शिक्षा के तहत चयनित छात्र-छात्राओं के संंबंध में विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मोहम्मद मसूल अली, रेखा सिंह, लालता प्रसाद, कृष्णवीर सिंह, विवेक यादव, संतोष कुमार, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed