फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Power out for four hours; people troubled by humidity.

Mainpuri News: चार घंटे तक गुल रही बिजली, उमस से परेशान रहे लोग

Thu, 30 Jul 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 30 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Power out for four hours; people troubled by humidity.
फोटो 16 सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत निगम
मैनपुरी। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में फॉल्ट और तकनीकी खराबी के चलते एक से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह करीब 9:30 बजे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से पोषित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक बंद रही। वहीं, सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे फॉल्ट हो गया। इसके चलते कई मोहल्लों की आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

ताल दरवाजा के पास 33 केवीए का केबल टूटने से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। पचौरी कंपाउंड समेत आसपास के इलाकों में कटौती के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा देवी रोड क्षेत्र में सुबह करीब 10:30 बजे 33 केवीए मेन सप्लाई बंद होने से लगभग चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से दिक्कत ज्यादा होती है। लोगों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।



उमस भरी गर्मी में कई घंटे बिजली गुल रहने से घर में रहना मुश्किल हो गया। बिजली आने-जाने का सिलसिला बना रहने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई। - उत्कर्ष सिंह, सिविल लाइन



आए दिन फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से लोगों की दिक्कत बढ़ जाती है। विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। - सचिन पिपिल, छपट्टी



नसीरपुर में पांच दिन से ट्रांसफाॅर्मर खराब
किशनी। तहसील क्षेत्र के गांव नसीरपुर में शनिवार की शाम अचानक ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से खराब हो गया। गांव की पांच दिन से विद्युत आपूर्ति बंद है। परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को खराब ट्रांसफाॅर्मर के पास प्रदर्शन कर नया लगवाने की मांग की।

मांग करने वालों में विक्रम सिंह, अरविंद, मुन्नालाल, सूरज कुमार, शिवराज सिंह, अजय कुमार, बलराम सिंह मौजूद रहे। एसडीओ अभिषेक राय का कहना है कि जानकारी मिली है। जेई को बता दिया गया है। ट्रांसफाॅर्मर पर स्टाफ काम कर रहा है। अगर फिर भी चालू नहीं होगा। तो शुक्रवार को नया ट्रांसफाॅर्मर रखवाकर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

फोटो 16 सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत निगम

फोटो 16 सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत निगम

फोटो 16 सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत निगम

फोटो 16 सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत निगम

फोटो 16 सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत निगम

फोटो 16 सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed