{"_id":"a159852b1f3fed4dce6b862ef8d63928","slug":"population-control-is-naccessary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण जरूरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती आबादी देश के विकास के लिए खतरा है। हम सभी को जागरूक होकर जनसंख्या नियंत्रण पर जोर देना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुकसान के बारे में जादू के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
शनिवार को कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य रीता गुप्ता ने कहा कि यदि जनसंख्या इसी गति से बढ़ती रही तो देश आबादी के मामले में नंबर एक पर होगा। परिवार की खुशहाली और देश के विकास के लिए जनसंख्या का नियंत्रित होना जरूरी है। सीएमओ डाक्टर वीके गुप्ता ने कहा कि आज हमारे देश की जनसंख्या 121 करोड़ से अधिक है। यदि ऐसी स्थिति रही तो 2028 तक भारत की जनसंख्या विश्व में सबसे अधिक हो जाएगी। जनसंख्या स्थिरता के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा खुशहाल परिवार का मंत्र दो बच्चो में तीन साल का अंतर थीम निर्धारित किया गया है। जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में जादूगर देव एंड पार्टी के कलाकारों ने जादू के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डाक्टर डाक्टर निम्मी बेगम, एसीएमओ डाक्टर दलवीर सिंह, डाक्टर रामकिशन, डीटीओ डाक्टर सीएम यादव, डीपीएम संजीव वर्मा, आराधना गुप्ता आदि मौजूद थे।