Mainpuri: मुठभेड़ के दौरान चकमा देकर भाग निकला 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चोरी के जेवरात व तमंचा बरामद
मैनपुरी में पुलिस ने 20 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और तमंचा बरामद हुए हैं। इस पर 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी दो दिन पहले पुलिस से हुई मुठभेड़ में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके छह साथी पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं।
मामला किरावली थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मोहल्ले का है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आशीष शनिवार को पुलिस से मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए इस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से पुलिस इसकी तलाश में दबिश दे रही थी।
चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद
बताया कि मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष विनोद कुमार को इसके क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। आरोपी को घिरोर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पुलिस को चोरी किए गए जेवरात और तमंचा बरामद हुआ है।
अपराध से अर्जित संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस
एएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह जेवर किरवाली कस्बा निवासी संजो देवी के घर से चोरी किए थे। आरोपी के खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि पुलिस गैंग के सदस्यों द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।