फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police has marked eighty two polling places in Mainpuri these will be guarded by CRPF

UP Nikay Chunav: अतिसंवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ का रहेगा पहरा, मैनपुरी में पुलिस ने 82 मतदेय स्थल किए चिह्नित

Wed, 03 May 2023 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 06:05 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: मैनपुरी में अतिसंवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ जवानों का पहरा रहेगा। इसके लिए पुलिस ने जिले में 82 मतदेय स्थल चिह्नित किए हैं। 

विज्ञापन
Police has marked eighty two polling places in Mainpuri these will be guarded by CRPF
मतदान स्थल के लिए रवाना होंती पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निकाय चुनाव में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने पहले ही संवेदनशील मतदेय स्थलों का चिह्नांकन कर लिया था। तीन श्रेणियों में रखे गए संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा की कमान सीआरपीएफ के हाथ होगी। वहीं पीएसी भी सुरक्षा में सहयोग करेगी।

विज्ञापन


जिले के दस नगर निकायों में मतदान के लिए सौ मतदान केंद्र और 281 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन पर निष्पक्षता के साथ मतदान हो, इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी के चलते कुल 82 ऐसे मतदेय स्थलों का चिह्नांकन किया गया है जो चुनाव की नजर से संवेदनशील हैं। इस बार संवेदनशील मतदेय स्थलों को तीन श्रेणियों में रखा गया है। पहली श्रेणी में संवेदनशील, दूसरी में अति संवेदनशील और तीसरी श्रेणी में अति संवेदनशील प्लस को रखा गया है।

विज्ञापन

पीएसी की भी की गई तैनाती 

जिले में संवेदनशील 28, अति संवेदनशील 19 और अति संवेदनशील प्लस 35 मतदेय स्थल रखे गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर सुरक्षा की कमान सीआरपीएफ संभालेगी। साथ ही पीएसी भी तैनाती की गई है। अगर कोई भी मतदान को प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईलाईट्स

 

  • संवेदनशील मतदेय स्थल-28
  • अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल-19
  • अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थल-35
  • कुल मतदेय स्थल-281

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान मतदेय स्थल पर मतदाता के अलावा कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ का पहरा रहेगा। परिंदा भी यहां पर नहीं मार सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed