फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police arrived on information of burning dead bodies in Mainpuri and sent bones for investigation

UP Crime: घंटी बजी, आवाज आई..साहब उन्होंने शव जला दिया, भागते हुए पहुंची पुलिस, चिता से निकाली हड्डियां और...

Mon, 24 Apr 2023 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 07:08 PM IST
सार

मैनपुरी में एक थाने की घंटी बजी। फोन उठा तो सामने से आवाज आई..साहब चुपचाप शव जला दिया गया है। खबर पर भागते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हड्डियां जांच के लिए भेजी हैं।

विज्ञापन
Police arrived on information of burning dead bodies in Mainpuri and sent bones for investigation
Mainpuri: पुलिस ने चिता से हड्डियां निकाल जांच के लिए भेजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थाने की घंटी बजी। सिपाही ने फोन उठाया तो आवाज आई...साहब गांव आ जाइए परिजन चुपचाप किशोरी का शव जलाए दे रहे हैं। खबर सुन पुलिस तत्काल गांव पहुंची। परिजन से बात करके जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    

विज्ञापन


घटना औंछा थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव की है। गांव निवासी नरेंद्र राजपूत की 14 वर्षीय पुत्री बबली की रविवार की रात मौत हो गई। आनन-फानन परिजन ने शव को जला दिया। इस बीच सोमवार की सुबह किसी ग्रामीण ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। कहा कि परिजन ने हत्या करने के बाद शव को जला दिया है। 

विज्ञापन

किशोरी की हड्डियां जांच के लिए भेजीं

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। किशोरी के पिता ने बताया कि मां से कहासुनी होने के बाद पुत्री ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने संस्कार स्थल से किशोरी की हड्डियों को एकत्र कर जांच के लिए कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन व ग्रामीणों से जानकारी ली। पता चला कि किशोरी द्वारा खुदकुशी की गई है। जिस व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी। उसका नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। प्रथम दृष्टयता मामला खुदकुशी का है। जांच के दौरान जो भी तथ्य आदि सामने आएंगे। उसके आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed